*पुलिस ने पकड़ी 5 गाड़ियों में भरा सैकड़ों टन अवैध कोयला आखिर किस खदान से और कैसे निकलकर आया?*
KWNS -रमेश अग्रवाल , रायगढ़। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे की कारी छापर कोल साइडिंग से अवैध कोयले से भरी लगभग 5 गाड़ियों को बीती रात घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा है!
धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने की कार्यवाही की पुष्टी,कहा आरोपियों को बख्शा नही जायेगा, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है!
घरघोड़ा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है,लेकिन इस मामले में पुलिस को किस खदान से और खदान से कैसे कोल साइडिंग तक पहुँच गया यह अवैध कोयला इस बिंदु पर सारी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी!


