खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। रिसामा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ओडिशा निवासी एक युवक को ट्रॉली बैग में गांजा लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 9 किलो 668 ग्राम अवैध गांजा मिला है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई।
मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। 22 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि टांगरपाड़ा, तोरा, बरगढ़ ओडिशा का रहने वाला शखील बाग नाम का युवक गांजा लेकर दल्लीराजहरा जाने वाली लोकल ट्रेन से रिसामा पहुंचेगा और आगे इसे अंडा इलाके में बेचने की कोशिश करेगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर दी। शाम करीब 6 बजे यात्री प्रतीक्षालय में आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके ट्रॉली बैग से दो प्लास्टिक बैगों में भरा कच्चा दानेदार गांजा, एक रियलमी मोबाइल और 1350 रुपए मिले। जांच में पता चला कि आरोपी संबलपुर से ही बैग में गांजा भरकर निकला था। वह पहले दुर्ग जंक्शन उतरा और फिर लोकल ट्रेन से रिसामा पहुंचा।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


