Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए भीषण धमाके के बाद रायपुर में पुलिस अलर्ट मोड में है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मंगलवार सुबह विशेष जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर को स्कैन किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि बीती रात पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। एससपी ने सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर आज नवा रायपुर में हाई लेवल मीटिंग आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 4 बजे मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में वीसी के माध्यम से सभी प्रमुख विभागों और सरगुजा जिले के अधिकारी भी शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वह सुबह 9.20 हेलीकॉप्टर से साबरमती के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ इनवेस्टर्स कनेटी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए भरेंगे उड़ान।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ 82 लाख 31 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज साेमवार काे संपन्न हुआ। इन कार्यों का भूमिपूजन करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हाेने कहा कि क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा स्थानीय विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक…
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर दिए सुधार के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज राजभवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि राजधानी की जनसंख्या और वाहनों की संख्या के अनुपात में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।…
‘साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संस्था के ऑडिटोरियम में किया गया। संगोष्ठी का विषय था- “साइबर और डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल युग में चुनौतियाँ और अवसर।” प्रदेश के मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि डिजिटल युग में हमारा व्यवहार भी डिजिटल हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। गृहणी रीता मिश्रा के लिए अपने घर में ’रूफटॉप सोलर पावर प्लांट’ लगाना एक समझदारी भरा निर्णय रहा। इससे पहले हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली बिलों से उनके घर का बजट गड़बड़ा जाता था। परन्तु सोलर पॉवर प्लांट लग जाने से उनके घर का बिजली बिल जैसे श्जीरोश् की श्रेणी में आ गया है। वे मानती है कि इससे उन्हें काफी राहत मिली। वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप हर घर में इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता सामग्रियों जैसे टीवी, कूलर, फ्रिज, पंखे, एयरकडीशनर, इलेक्ट्रिक आयरन, कम्प्यूटर, के चलते बिजली की अधिक खपत होना आम बात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब हमारे विद्यालय का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के अंतर्गत हुआ। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी पहल है। तब यह हमारे लिए विकास, नवाचार और सर्वांगीण परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत थी। यह कहानी दुर्ग जिले में स्थित नगपुरा स्कूल की है मोदी जी के इस प्रेरक विज़न ने हमें ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जहाँ अनुभवात्मक अधिगम, सतत विकास और उत्कृष्टता को समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार यादव ने बताया कि आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, सुसज्जित विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ और…
️ ₹2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं के साथ राज्य स्तरीय आवास मेला का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर में 23 से 25 नवम्बर तक होगा राज्य स्तरीय आवास मेला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25…

