Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
    • छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
    • सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
    • आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
    • रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
    • सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
    • वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
    • धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ के ‘रजत जयंती वर्ष’ में “सबके लिए आवास” का महा-अभियान!
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के ‘रजत जयंती वर्ष’ में “सबके लिए आवास” का महा-अभियान!

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 10, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ️ ₹2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं के साथ राज्य स्तरीय आवास मेला का भव्य आयोजन

    राजधानी रायपुर में 23 से 25 नवम्बर तक होगा राज्य स्तरीय आवास मेला

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवम्बर 2025 तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जाएगा।
    इस मेले में प्रदेशभर की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की विस्तृत जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। साथ ही, आवासीय योजनाओं की स्पॉट बुकिंग सुविधा, बैंक ऋण सहायता तथा पंजीकरणकर्ताओं के लिए आकर्षक उपहार जैसी विशेष व्यवस्थाएँ भी की जाएँगी।
    इस दौरान हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं में लगभग 70 प्रतिशत आवासीय संपत्तियाँ समाज के कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगी।
    हाल ही में सम्पन्न राज्योत्सव-2025 के दौरान गृह निर्माण मंडल ने नवा रायपुर स्थित मेला स्थल पर अपनी विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई थी, जिसे नागरिकों का भरपूर प्रतिसाद मिला। हजारों आगंतुकों ने हाउसिंग बोर्ड के स्टॉल का भ्रमण कर संपत्तियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी स्टॉल का अवलोकन कर हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की थी।
    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य हर परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेशवासियों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि वर्ष 2027 तक प्रत्येक परिवार के पास अपना पक्का छत हो।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्योत्सव में जनता से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इस बात का प्रमाण है कि लोगों का हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। राज्य स्तरीय आवास मेले के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हाउसिंग बोर्ड ने कई जनहितैषी योजनाएँ प्रारंभ की हैं, जिनमें वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसके अंतर्गत भवन मूल्य में 30 प्रतिशत तक की छूट देकर आमजन को किफायती दरों पर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन “सबके लिए आवास” के लक्ष्य की दिशा में एक सार्थक और ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।
    “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। गृह निर्माण मंडल द्वारा दो हजार करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में नया अध्याय जोड़ेगा और समाज के कमजोर वर्गों से लेकर मध्यम आय वर्ग तक के परिवारों को किफायती दरों पर सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराएगा। राज्य स्तरीय आवास मेला केवल घरों का नहीं, बल्कि सपनों को आकार देने का उत्सव है – जहाँ हर परिवार अपने भविष्य की नई नींव रखेगा। – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,219
    Don't Miss
    रायपुर

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    By Khabar WorldMay 9, 20266

    KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर के प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट…

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026

    आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026

    आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी

    May 9, 2026

    रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 9, 2026

    सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल

    May 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.