खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजा का बड़ा खेप आयशर ट्रक में पदमपुर होते हुए महासमुंद मार्ग से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने महासमुंद जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की। इस दौरान पलसापाली बैरियर पर ओडिशा नंबर का एक संदिग्ध आयशर ट्रक (UP 72 BT 3907) दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक की तिरपाल के नीचे तीन बोरों में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने अपना नाम सद्दाम हुसैन (34) और कियामुद्दीन (26), दोनों निवासी जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करने जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ANTF और बसना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


