खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ 82 लाख 31 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन आज साेमवार काे संपन्न हुआ। इन कार्यों का भूमिपूजन करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हाेने कहा कि क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा स्थानीय विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आर्थिक समृद्धि बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। सुशासन सरकार में जल संसाधन, सड़क, शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य हो रहे हैं। आज का भूमिपूजन कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल विकास की गति को तेज करेगा बल्कि जनविश्वास को भी मजबूत करेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खण्डसरा में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से कोटगढ़ नाला पर एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। यह परियोजना न केवल भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि सिंचाई सुविधा और सुगम आवागमन को भी सुनिश्चित करेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवश्यकता की पूर्ति बताया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पखनाकोंगेरा में भी कोटगढ़ नाला पर 2.98 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट निर्माण कार्य एवं मौली माता मंदिर के समीप 02.76 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जो जल प्रबंधन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसी क्रम में 05 लाख की लागत से ग्राम पंचायत कोटगढ़ में रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत तुरपुरा-1 में हाईस्कूल के सामने 3 लाख की लागत से पुलिया निर्माण एवं ग्राम पंचायत केशरपाल में 02 लाख की लाागत से झुराबंध तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, कृषि और जल संसाधनों को सशक्त बनाना तथा सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


