Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली में कुख्यात माओवादी हिड़मा के समर्थन में हुई नारेबाजी पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बच्चा बताया और कहा कि वह दिल्ली में बैठकर बस्तर की हालात को नहीं समझ सकते। वे जिस बस्तर को खुशहाल बता रहे हैं, वहां वे कभी गए ही नहीं हैं। वह उन सभी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स से अनुरोध करते हैं कि वे एक बार बस्तर आएं और यहां की स्थिति को देखें। वह खुद ही पूरी व्यवस्था करेंगे। बहरहाल, दिल्ली में कुख्यात माओवादी हिड़मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बलरामपुर जिले में SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक कुमार यादव को SIR के तहत गणना पत्रक के वितरण और संग्रहण की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक 237, फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक अशोक यादव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला बिलासपुर की मासिक कामकाजी बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय कश्यप जी की उपस्थिति में आहूर्त किया गया बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय कश्यप जी का मार्गदर्शन जिला के पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। आज की मासिक बैठक में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष अजय कश्यप जी, जिला अध्यक्ष अरविंद साहू जी, महिला जिला अध्यक्ष ममता सोनी जी ,महासचिव श्यामा साहू जी, उपस्थित हुए।
पंचांग के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 1 दिसंबर को गीता की 5162वीं जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इसी दिन गीता का ज्ञान दिया था। यह दिन हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद् गीता के प्रकट होने का प्रतीक माना जाता है। जिस दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, वह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसलिए इसी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि…
नई दिल्ली। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन हो चुका है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म की कमाई एक जैसी रही, लेकिन आज संडे की छुट्टी का फायदा मिल सकता है और कमाई में इजाफा हो सकता है। फिल्म की आज की कमाई से जुड़ा शुरुआती डेटा आ चुका है, तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है। ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 2.75…
नई दिल्ली। सर्दियों में कई ऐसे फल बाजार में आ जाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का खजाना होते हैं। इनमें एक नाम सिंघाड़ा यानी वाटर चेस्टनट का भी है। सिंघाड़ा सर्दियों का एक ऐसा फल है, जो स्वाद में जबरदस्त और पोषण से भरपूर होता है। ठंड के मौसम में सिंघाड़ा शरीर को एनर्जी, गर्माहट और ताकत देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर समेत पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है, जो इसे सर्दियों में प्राकृतिक सुपरफूड बनाते हैं। अगर आप ठंड के मौसम में रोज सिंघाड़े का सेवन करेंगे, तो शरीर को…
धर्म वापसी की मुहिम को मिली सफलता: 4 परिवारों के 21 सदस्यों की ‘घर वापसी’, सामाजिक पहल से लौटी आस्था
खबर वर्ल्ड न्यूज-भानुप्रतापपुर। क्षेत्र में धर्मांतरण से बढ़ती असंतुष्टि के बीच ग्राम कोडेकुर्से में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास के 30 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में धर्मांतरण रोकने के लिए एक संयुक्त सामाजिक पहल के रूप में “मूल संस्कृति बचाव समिति” का गठन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान ग्राम सुरुंगदोह एवं साधुमीचगांव के 4 परिवारों के कुल 21 सदस्यों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में वापसी की घोषणा की। परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार गायता, पटेल, समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना, पीला चावल (अक्षत) और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे। क्रिकेट संघ के डायरेक्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित श्री साईं इंड्रस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस पर दुर्ग दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में संचालक अश्वनी वर्मा को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हरी थाना क्षेत्र में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने संचालक को सूचना दी। संचालक ने कुम्हारी थाना की मदद से…

