खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित श्री साईं इंड्रस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस पर दुर्ग दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में संचालक अश्वनी वर्मा को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, कुम्हरी थाना क्षेत्र में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने संचालक को सूचना दी। संचालक ने कुम्हारी थाना की मदद से अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी, सूचना मिलते ही अग्निशमन के 6 दमकल टीम मौके पर पहुंची, अग्निशमन कर्मियों फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री के चारों तरफ से पानी की बौछार कर 4 गाड़ी पानी के मदद से आग पर काबू पाया।
इस बीच फैक्ट्री में रखे फोम चिपकाने में उपयोग होने वाले केमिकल ड्रम ब्लास्ट हुए। घटना में समान जलकर राख हो गया है। वहीं फैक्टरी स्ट्रक्चर गिर गया, जिसमें कर्मचारियों को आग बुझाने में कई मशक्कत करना पड़ा। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। कुम्हारी थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


