खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे।
क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंग भाटिया ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए यहां विद्यार्थियों के लिए दो टिकट काउंटर बनाये गये हैं। वहीं ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए 6 अलग से काउंटर खोले गये हैं। ऑनलाइन बुकिंग वाले यहां अपने स्मार्टफोन से बारकोड स्कैन करके आसानी से टिकट ले पाएंगे। यहां उन्हें अपनी आईडी दिखाना नहीं पड़ेगा। बारकोड स्कैन के बाद कन्फर्मेशन के लिए संभवतः ओटीपी आएगी, उसके बाद फिजिकल टिकट यहां मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां 24 नवंबर से 2 दिसंबर की शाम तक ऑनलाइन टिकट दी जाएगी। इसके बाद काउंटर बंद हो जाएगा। 3 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो रहे इस हाईवोल्टेज मैच में दर्शकों की सुविधा के लिए एक काउंटर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खोलने की योजना पर काम चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए अपर-3 स्टैंड को आरक्षित किया गया है। टिकट लेने के बाद स्टेडियम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को गेट नंबर 3 से ही एंट्री दी जाएगी।
इंडोर स्टेडियम में सोमवार को सुबह 10 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन की टिकट देने के लिए व्यवस्था बनाने क्रिकेट संघ ने पुलिस प्रशासन की मदद ली है। श्री भाटिया ने कहा कि यहां टिकट के लिए आने वालों के लिए अलग से पार्किंग का इंतजाम किया गया है। वहीं टिकट लेने के दौरान व्यवस्था को संभालने पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा गॉर्ड के बाउंसर्स की तैनाती की जाएगी।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


