Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
Author: Khabar World
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में जनहित से जुड़े विषयों, खाद्य सुरक्षा सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत एवं नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती रितु सैन भी उपस्थित रहीं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पटौद में एक किसान के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग दी। घटना में ट्रैक्टर का एक हिस्सा जल गया, इससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने आज साेमवार काे थाने में इस आगजनी की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब राज्य के प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि स्कूल परिसर या आसपास…
KWNS – श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 25 नवंबर 2025 को यह ध्वजारोहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह तिथि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी अर्थात विवाह पंचमी के साथ मंगलवार को पड़ रही है, जो अनेक दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा, जिसका समय 25 नवंबर को प्रातः 11:45 से दोपहर 12:29…
KWNS – बॉलीवुड से बेहद बुरी खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अभी तक देओल फैमिली की तरफ से धर्मेंद्र की मौत की खबर को कंफर्म नहीं किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट लिखा है. X पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना एक सदी की समाप्ति है. पीएम ने धर्मेंद्र के काम की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स नम आंखों से धर्मेंद्र को अंतिम विदाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में…
तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा ’सुचारू और समयबद्ध धान खरीदी से किसानों में बढ़ा भरोसा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चल रही धान उपार्जन व्यवस्था में इस वर्ष किसानों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लागू सुगम, पारदर्शी और तकनीक- आधारित प्रणाली ने किसानों के कार्य को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। इसी बदली हुई व्यवस्था में ग्राम सलोनी के किसान त्रिभुवन सिन्हा ने अपनी मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से एक मिसाल कायम की है। सिन्हा ने…
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत ग्राम शिलपट्टी के मेहनतकश किसान भुनेश्वर साहू ने इस खरीदी सीजन में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन हासिल किया और कुल 117 क्विंटल धान शासकीय उपार्जन केंद्र में बेचा। डिजिटल टोकन व्यवस्था से उन्हें केंद्र में भीड़-भाड़ और प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से राहत मिली, जिससे खरीदी प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में अधिक सहज और पारदर्शी रही। भुनेश्वर साहू बताते हैं कि ऐप से जुड़ी सुविधा ने किसानों के काम को काफी सरल बना दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहले से ही बम्बू राफ्टिंग, कायकिंक और ट्रैकिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां उपलब्ध हैं। ऐसी गतिविधियां उद्यान के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने वाले पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं। इसी उद्यान में शीघ्र ही पर्यटकों के लिए एडवेंचर पार्क भी बनेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि पर्यटकों के लिए उद्यान में एडवेंचर पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे उद्यान में पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। विदित हाे कि छत्तीसगढ़…

