खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पटौद में एक किसान के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग दी। घटना में ट्रैक्टर का एक हिस्सा जल गया, इससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने आज साेमवार काे थाने में इस आगजनी की शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों और परिजनों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है, वे पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


