खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि बिना परमिशन छात्रावास का संचालन हो रहा था, जिसमें छात्रा रह रही थी।
वहीं ममले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


