Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त बिजली से हो रही आमदनी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना से घरों की बिजली की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। सुकमा जिले में इसके सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं। नगर पंचायत कोंटा के निवासी मोसेस राव ने अपने घर की छत पर इस योजना के तहत 3 केवी का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। यह स्थापना छत्तीसगढ़ इनोवेशन द्वारा की गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की गई, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। योजना का उद्देश्य कृषकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है। दालों के उत्पादन को बढ़ाकर किसानों की आमदनी को है बढ़ाना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम.आशा) एक व्यापक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करके लाभकारी मूल्य दिलाना है। इसमें तीन मुख्य…
ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 हजार 400 आवास निर्माण स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। पुलिस ने माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास का नया अध्याय जोड़ते हुए ओरछा-आदेर मार्ग से बेदरे (जिला बीजापुर) की सीमा तक स्थित ग्राम लंका को सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है। माड़ बचाव अभियान के तहत लंका में नया सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया है, जिससे 30 से अधिक गांवों के हजारों लोगों के जीवन में पहली बार तेजी से बदलाव की उम्मीद जगी है। बता दें कि ग्राम लंका इंद्रावती नदी के किनारे बसे होने के कारण वर्षों से माओवादियों का प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय दूसरे चरण की कुश्ती प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर जोन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अखिल यदु ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की गई। अखिल यदु का चयन अब आगामी जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिससे उन्होंने रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है। अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने कोच, परिवार और मित्रों को देते…
मन की बात जन-संवाद का एक प्रेरक मंच : प्रधानमंत्री मोदी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में सीएम साय ने मन की बात सुनी और कहा, “मन की बात” है जन-जन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का श्रवण किया। यह कार्यक्रम हमेशा की तरह प्रेरणादायी और राष्ट्रहित के विचारों से भरपूर रहा। प्रधानमंत्री ने आज देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता के अनेक प्रेरक उदाहरण साझा किए। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण, संविधान दिवस, वंदे मातरम् के गौरवशाली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कबीर नगर इलाके में हेरोइन की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उससे 11 ग्राम हेरोइन मिला। पुलिस ने उसकी मोपेड भी जब्त कर ली है। आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। हेरोइन और डोडा तस्करी के मामलों में कबीर नगर पुलिस ने इस साल 10 से ज्यादा कार्रवाई की है, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस पंजाब-हरियाणा में बैठे सप्लायर तक नहीं पहुंच पाई है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। जबकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ट्रक ड्राइवरों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग बच्चे मौका पाकर भाग गए। घटना 28 नवंबर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 बच्चों को बरामद कर लिया है लेकिन 3 बच्चे अभी तक नहीं मिले है। बताया जा रहा है ये बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए है। फिलहाल उनकी खोजबीन जारी है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से आपचारी बालक भागे हो। इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे भाग चुके हैं। 1 महीने में यह दूसरी घटना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर रहे हैं और उनका डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है। 29 नवंबर तक प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86 प्रतिशत है। SIR प्रक्रिया का शेड्यूल मुद्रण एवं…
हिंदी कैलेंडर का दसवां महीना पौष 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है इसका समापन 3 जनवरी 2026 को होगा। ये मास ठंड के दिनों में मार्गशीर्ष के बाद और माघ से पहले आता है। पौष में सूर्य धनु राशि में गोचर करते हैं इसलिए इस माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे शुभ फल नहीं मिलता हालांकि पूजा पाठ के लिहाज से ये महीना बहुत महत्वपूर्ण है। पौष में सूर्यव्रत का महत्व पौषे मास्यर्कदिवसे य: स्नात्वा भास्करोदये। दानहोमंजपंकुर्यादर्चामर्कस्य सुव्रत।। स्कंदपुराण में वर्णित इस श्लोक के अनुसार भगवान सूर्यदेव के निमित्त इस माह में जो कोई…

