खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय दूसरे चरण की कुश्ती प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर जोन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अखिल यदु ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की गई।
अखिल यदु का चयन अब आगामी जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिससे उन्होंने रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।
अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने कोच, परिवार और मित्रों को देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वे और बेहतर प्रदर्शन कर रायपुर जिले का नाम और ऊँचा करने का संकल्प रखते हैं।
इससे पूर्व भी अखिल यदु ने रायपुर संभाग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता था।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


