खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कबीर नगर इलाके में हेरोइन की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उससे 11 ग्राम हेरोइन मिला। पुलिस ने उसकी मोपेड भी जब्त कर ली है। आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। हेरोइन और डोडा तस्करी के मामलों में कबीर नगर पुलिस ने इस साल 10 से ज्यादा कार्रवाई की है, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस पंजाब-हरियाणा में बैठे सप्लायर तक नहीं पहुंच पाई है।
उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। जबकि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ट्रक ड्राइवरों के जरिए हर सप्ताह हेरोइन, डोडा और अफीम शहर में पहुंच रहा है। पुलिस ने बताया कि धरमपुरा निवासी कमलेश अरोड़ा (29) हेरोइन तस्कर है। वह खुद भी नशा करता है।
पहले वह अपने लिए हेरोइन मंगाता था, फिर तस्करी शुरू कर दी। वह घूम-घूमकर हेरोइन बेचता था और उससे होने वाली कमाई से अपना खर्चा चलाता था। शनिवार को वह कबीर नगर में हेरोइन बेचने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
4 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त : रायपुर में पिछले 11 महीने के दौरान नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 400 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


