खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग बच्चे मौका पाकर भाग गए। घटना 28 नवंबर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 बच्चों को बरामद कर लिया है लेकिन 3 बच्चे अभी तक नहीं मिले है।
बताया जा रहा है ये बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए है। फिलहाल उनकी खोजबीन जारी है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से आपचारी बालक भागे हो। इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे भाग चुके हैं। 1 महीने में यह दूसरी घटना है।
इस घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बाल सुधार गृह महिला बाल विकास विभाग संचालित करता है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद भी अफसरों की लापरवाही सामने आई है। पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से लगातार नाबालिग बच्चों के निकल जाने की खबरें आम हो चुकी हैं। इसी महीने में दूसरी बार यह घटना हुई है। इससे पहले 3 नवंबर को भी 3 आपचारी बालक निकल गए थे। उनमें हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध वाले नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 आपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए। हर बार की तरह इस बार भी महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार इस पर मौन है।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


