Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल
- मिशन बंगाल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एससी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने रायपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जिन तीन बड़ी चिंताओं का जिक्र संविधान निर्माण के दौरान हुआ था, वे आज की परिस्थितियों में सच होती दिखाई दे रही हैं। गौतम ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस सरकारों ने IIT, IIM जैसे संस्थान बनाए, इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, लेकिन आज देश में भक्ति और धर्म को राष्ट्र से ऊपर रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोला (रानीदहरा) गांव में एक माँ ने अंधविश्वास और परिवार के दबाव में अपने ही 15 दिन के नवजात बेटे की हत्या कर दी। मामले में आरोपी समरौतिन बाई बैगा (23 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की हत्या का मामला जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह गांव के कुएं में एक नवजात का शव तैरता मिला। शव देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र केवल 75 वर्षों की यात्रा नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों की भारतीय ज्ञान-परंपरा का आधुनिक पुनर्जन्म है। आज शासकीय जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित “भारत में लोकतंत्र के 75 वर्ष एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषयक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उन्होंने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भारतीय वेद-परंपरा और ज्ञान-संपदा ने मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा- चारों आयामों को समरस करने की अनोखी दृष्टि दी है। अग्रवाल ने कहा कि आज जब विश्व अनेक प्रकार के जन-जागरण और आंदोलनों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी।”मुलाकात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1:30 बजे जिला सुकमा के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर थी। इसी दौरान जिला पुलिस बल की एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सरिया क्षेत्र के बरपाली गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार की जोरदार टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पूरा हादसा पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सामने आया है। कैसे हुआ हादसा? सरिया पुलिस के मुताबिक बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल बुधवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बेटी जिया पटेल (7 वर्ष) और गांव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस ने लगातार अड्डेबाजो और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान के तहत देशी कट्टा के साथ मोहित शाह नामक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजो और बदमाशों की संघन चेकिंग करें। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में थाना खमतराई ने लगातार निगरानी और चेकिंग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 11 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटकता मिला, जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में सदमे का माहौल है। सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों ने देखा फंदे पर लटकता शव गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार 10 महिला मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाॅज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। ऑटो सवार घायलाें से मिली जानकारी के अनुसार मावलीभाटा निवासी परमेश जो कि ऑटो चलाने का काम करता है, अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सभी को लेकर बुधवार की शाम को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई…
प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है। ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा…

