खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1:30 बजे जिला सुकमा के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर थी। इसी दौरान जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना में महिला जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में माओवादियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई थाना फूलबगड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है।
Trending
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल
- बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- बलौदाबाजार का ‘जल मॉडल’ बना देश के लिए मिसाल: जल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर जिला
- सुशासन तिहार: फाइलों के चक्कर से मिली मुक्ति, टाकेश्वरी को मिनटों में मिला राशन कार्ड
- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अभिनव पहल, जवानों के लिए तन-मन रंजन कार्यक्रम
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल


