खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी।”मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री साय के साथ साझा किए।
उल्लेखनीय है कि महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Trending
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल
- बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
- सिल्क समग्र-2 योजना से धमतरी के ग्रामीणों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार
- बलौदाबाजार का ‘जल मॉडल’ बना देश के लिए मिसाल: जल संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर जिला
- सुशासन तिहार: फाइलों के चक्कर से मिली मुक्ति, टाकेश्वरी को मिनटों में मिला राशन कार्ड
- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अभिनव पहल, जवानों के लिए तन-मन रंजन कार्यक्रम
- बस्तर में सड़क सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अब बिना हेलमेट वाहन बेचना शोरूम संचालकों को पड़ेगा भारी
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल


