Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
Author: Khabar World
कठिन समय में बना मजबूत सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत मनवारी के जीवन माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य रही स्वर्गीय इन्द्रावती विश्वकर्मा के परिवार को योजना के तहत् बीमा का लाभ प्रदान किया गया। श्रीमती इन्द्रावती की स्वाभाविक निधन के बाद उनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर बस्तर जिले के सुदूर गांव चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो पहले नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब शांति और विकास की नई पहचान बन रहे हैं। जहां कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग स्थानीय युवाओं को वानिकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्व-रोजगार दे रहा है। रोजगार की उपलब्ध से आर्थिक स्थिति भी हो रही है मजबूत लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव और कानूनों की गलत व्याख्या के कारण ग्रामीण विकास के रास्ते से भटक गए थे। शासन के प्रति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर दर्ज मामले में भगोड़ा घोषित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने देवेन्द्र नगर थाने में सरेंडर किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अमित बघेल के समर्थक मौजूद थे। सिंधी समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर अमित बघेल के खिलाफ न केवल देवेंद्र नगर, बल्कि कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था। मामले में अमित बघेल के नहीं मिलने पर रायपुर पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए 5 हजार का इनाम घोषित किया है। सरेंडर करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां छेड़छाड़ के डर से बेटी को पूरे 20 साल तक अंधेरी कोठरी में बंद रखा गया, जिसके कारण उसकी दृष्टि भी चली गई। समाज कल्याण विभाग ने उसका रेस्क्यू किया और अब आश्रम में उसकी देखभाल की जा रही है। इस खबर ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। न रोशनी, न खुली हवा और न ही दुनिया से कोई संपर्क। यह हालत थी लीसा की पूरे 2 दशक तक। बकावंड ब्लाक की बस्ती के ही रहने वाले युवक पर लीसा के परिजनों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि अपने अध्यक्ष श्री किरण देव के माध्यम से भाजपा सरकार ने कल फिर झूठ बोला। किरण देव दावा कर रहे की प्रदेश में अभी तक 2016 से कुल 24 लाख आवास स्वीकृत हुए है, उनमें से 16 लाख 72000 आवास उनकी सरकार ने पूरे कर लिए है। जबकि हकीकत यह है कि पिछले दो साल में साय सरकार ने एक भी नए मकान स्वीकृत नहीं किया। कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुए मकानों की दूसरी किस्त दिया, जो पूरे हुए उनका उद्घाटन करवाया। भाजपा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। चोर कितने शातिर हो गए हैं, इस बात का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इधर परिवार के तमाम सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए, और उधर ताक लगाए चोरों ने घर में धावा बोलकर 25 लाख रुपए नगदी सहित एक करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया। मामला महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। गांव में निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। वहीं घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सत्र को लेकर कहा कि नया सत्र पूरी तैयारी के साथ 14 दिसंबर से होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहले दिन विजन @2047 के प्रस्तुतीकरण के साथ उस पर चर्चा होगी। पहले दिन कोई प्रश्न-उत्तर या ध्यानाकर्षण नहीं है। पहले दिन छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा होगी, उसका प्रेजेंटेशन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जवाब देंगे।
शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो करें ये खास उपाय। घर में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी। सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का बेहद खास महत्व होता है। ये दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। तो ऐसे में शुक्रवार को करें ये खास उपाय, घर में कभी नहीं होगी…
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे वनडे में बुरी तरह लड़खड़ा गया था। साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया। ऐसे में अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पर दबाव दोगुना हो गया है। गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बिखरे नजर आए। खासकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध…
नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ, रणवीर सिंह ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। अपने दमदार ट्रेलर की वजह से ये फिल्म पहले ही काफी बज क्रिएट कर चुकी थी। वहीं सिनेमाघकों में 5 दिसंबर को दस्तक देने के साथ ही ये स्पाई एक्शन थ्रिलर छा गई है। भारतीय सिनेमा की सबसे हिंसक फिल्म मानी जाने वाली धुरंधर को इसके हॉलीवुड लेवल के सीन्स के लिए काफी तारीफ मिल रही है। वहीं फिल्म का फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने अब सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है। जानते हैं ये…

