शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो करें ये खास उपाय। घर में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी।
सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का बेहद खास महत्व होता है। ये दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। तो ऐसे में शुक्रवार को करें ये खास उपाय, घर में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने एक सिक्का रख दें। इसके बाद लक्ष्मी जी की पूरी विधि-विधान से पूजा करें और अपने गुनाहों की माफी मांगे और ठीक अगले दिन इस सिक्के में लाल कपड़ा बांधकर अपने पास रख लें।
शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ में जल चढ़ाने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही ग्रह दोषों से भी छुटकारा प्राप्त होता है। यह उपाय विशेष रूप से शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद करना बेहद शुभ माना जाता है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन चींटियों को आटा और चीनी फेटकर खिलाने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे अटके हुए काम फिर से शुरू हो जाते हैं और कार्यों में कामयाबी मिलती है।
शुक्रवार के दिन ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ जैसे मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


