खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां छेड़छाड़ के डर से बेटी को पूरे 20 साल तक अंधेरी कोठरी में बंद रखा गया, जिसके कारण उसकी दृष्टि भी चली गई। समाज कल्याण विभाग ने उसका रेस्क्यू किया और अब आश्रम में उसकी देखभाल की जा रही है।
इस खबर ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। न रोशनी, न खुली हवा और न ही दुनिया से कोई संपर्क। यह हालत थी लीसा की पूरे 2 दशक तक। बकावंड ब्लाक की बस्ती के ही रहने वाले युवक पर लीसा के परिजनों को शक था और यही उसके लिए कैद की कहानी बन गई। घर की चाहरदीवारी और उसके अंदर एक अंधेरी कोठरी,
जहां मजबूरन लीसा को 2 दशक बिताने पड़े। परिजनों के डर ने लीसा से उसका बचपन, उसकी जवानी और सबसे अहम उसकी दृष्टि तक छीन ली।
रेस्क्यू के बाद युवती को सबसे पहले मेडिकल कालेज हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि आंखों की रोशनी वापस आने की संभावना बहुत कम है। फिलहाल युवती को कोलचूर के आश्रम में रखा गया है। जहां न सिर्फ उसकी देखभाल की जा रही है, बल्कि सालों की मानसिक और भावनात्मक चोटों को भरने की कोशिश भी हो रही है।
प्रशासन ने परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है। कानूनी कार्रवाई की भी बात हो रही है। सवाल बड़ा है कि डर की आड़ में पैदा हुई ये घुटन क्या किसी के जीवन का 20 साल ले सकती है? कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी समाज की नजरों से बचाने के नाम पर, लेकिन अंत में सबसे ज़्यादा कीमत उस मासूम ने चुकाई, जिसकी दुनिया 20 साल पहले उसी अंधेरी कोठरी में कैद होकर रह गई।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


