Author: Khabar World

सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गाय चराने गए एक बुजुर्ग चरवाहे को बाघ ने शिकार बना लिया। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय गुनीराम यादव एक दिन पहले रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंतित होकर उनकी खोजबीन शुरू की और रात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक 14 वर्ष का नाबालिग मोहम्मद फैजल (14) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आज रविवार सुबह फुटबॉल खेलने गया हुआ था। वहां वॉर्मअप करते वक्त नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह हार्ट अटैक लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी…

Read More

दिसंबर तक चलेगा व्यापक संपर्क अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 23 मंडलों के स्वयं सेवक हर गांव और हर हिंदू परिवार तक पहुंचकर संघ के 100 वर्ष के इतिहास, कार्य और भावी संकल्पों की जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में जिले के सभी 23 मंडलों और उनकी 562 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। गृह संपर्क अभियान का लक्ष्य जिले के हर हिंदू परिवार तक पहुंचना है। इसमें सर्व समाज का सहयोग लिया जा रहा है। इस अभियान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षाबलों ने अब करेंगुट्टा पहाड़ पर एक नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किया है। इस कदम से नक्सल विरोधी अभियानों को गति मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत होगी। यह कैंप दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित किया गया, जहां सड़क संपर्क का अभाव, कठिन चढ़ाई, आईईडी और घात लगाकर हमला करने का खतरा तथा पानी की कमी जैसी चुनौतियां थीं। 22 नवंबर की रात को सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों के साथ ताड़पाला में स्थापित सुरक्षा कैंप में रात्रि…

Read More

28 से 30 नवंबर नवा रायपुर में होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में होने वाली डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की मीटिंग सिविल लाइन के सी-4 बिल्डिंग में जारी है। बैठक में रायपुर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अलग-अलग संभागों के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शामिल हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति और कॉन्फ्रेंस से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौजूद हैं, जो कॉन्फ्रेंस से पहले होने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। ठंड़ीराम बताते हैं कि क्षेत्र में अधिकतर किसान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की। धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो उनके चेहरे पर इस साल की खरीदी को लेकर उम्मीद साफ झलकती है।…

Read More

अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण…

Read More