खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की।
धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो उनके चेहरे पर इस साल की खरीदी को लेकर उम्मीद साफ झलकती है। खेत में थ्रेसर और ट्रैक्टर की मदद से चल रहे कटाई कार्यों के बीच वे बताते हैं कि सरकार की पारदर्शी और सुचारु धान खरीदी व्यवस्था छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है।
अन्नू का कहना है कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक सामग्री जुटाई। इसके साथ ही परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी वे उम्मीद कर रहे हैं कि धान खरीदी से उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की धान की सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन से किसानों में भरोसा बढ़ा है। अन्नू जैसे अनेक छोटे किसान इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठाकर खेती में निरंतर सुधार कर रहे हैं।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


