Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिग बालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के अहिवारा के पटवारी का यूजर आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर पोर्टल में छेड़खानी करने के बाद जमीनों को बेच दिया करते थे जिसकी शिकायत अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अहिवारा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई की पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम छोटी एवं मुरमुंदा में भुइयां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर आईबीपी बस्ती में एक दुर्लभ जैविक घटना देखने को मिली यहां निवासी भगवान दास की गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली। बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी मौके पर एकत्र हो गए और इसे भगवान का चमत्कार मानने लगे।हालांकि जन्म के कुछ देर बाद बछड़े की मौत हो गई। पशु चिकित्सा जानकारों के अनुसार, दो सिर वाला बछड़ा जन्म लेना पॉलीसेफली नामक बेहद दुर्लभ स्थिति के कारण होता है। इस अनोखी घटना ने पूरे क्षेत्र में उत्सुकता और चर्चा का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के मामलों में हिस्ट्रशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी और रोहित तोमर के खिलाफ मंगलवार को देवेंद्र नगर थाने में ब्लैकमेलिंग और ठगी का एक और केस दर्ज किया गया। 5 माह में दोनों भाइयों पर दर्ज यह आठवां केस है। शंकर नगर निवासी संजय चांडक ने शिकायत में बताया कि 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर परिवार के साथ दुकान में आया था। वह अपने नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर सहित अन्य सामान ले गया। वह दोबारा भी आया और सामान खरीदा। कुल 10.50 लाख रुपए का सामान लिया, लेकिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण भाठागांव, रायपुरा, चंगोराभाठा, भारत माता चौक, गुढ़ियारी आदि विभिन्न स्थानों में किया। महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य नियत समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करवाने कहा। महापौर मीनल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाइवे 49 पर सुकली के पास ट्रक और स्कोर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। इनमें 1 जवान की 8 दिन पहले शादी हुई थी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा सभी बारात में शामिल होकर वापस नवागढ़ लौट रहे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार…
गणेश भगवान को बुद्धि और विवेक के देवता माना जाता है। घर में किसी भी मांगलिक कार्य या अनुष्ठान के पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है। ये विघ्नहर्ता के नाम से भी जाने जाते हैं। गणेश को बुद्धि, विवेक प्रदान करने वाले देवता के रूप में भी जाना जाता है। वे ब्रह्म स्वरूप माने गए हैं। बुधवार को गणेश पूजा का महत्व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का स्वामी बुध ग्रह है। बुध को बुद्धि, तर्क, गणना और व्यापार का कारक माना जाता है। भगवान गणेश भी बुद्धि और विवेक के देवता हैं। इसी कारण बुधवार को गणेश…
नई दिल्ली। रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। ICC चेयरमैन जय शाह ने खुद पुष्टि करके बताया कि रोहित वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। अगले साल वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें विश्व भर से 20 टीम भाग लेंगी। वहीं रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते अलग-अलग मैदानों और जगहों पर जाकर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने का काम करेंगे। क्या इस काम के लिए रोहित शर्मा को कोई सैलरी मिलेगी? यहां जान लीजिए इस सवाल का जवाब। रोहित शर्मा को कितना पैसा मिलेगा? टी20 वर्ल्ड कप…
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 12वें भी पकड़ बना रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ के मुकाबले अजय देवगन की फिल्म बहुत आगे निकल चुकी है। आपको बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर आज कौन सी फिल्म कितनी कमाई कर रही है। ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ, 12 दिनों में इस फिल्म का नेट इंडिया…
नई दिल्ली। घी का नाम सुनते ही काफी लोग हाथ जोड़ लेते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि घी वजन को बढ़ा सकता है, लेकिन जो लोग ये सोचते हैं, वे गलत हैं। घी खाने से वजन नहीं बढ़ता है। घी जब आप भोजन में डालते हैं तो इसका स्वाद डबल हो जाता है। घी एक सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है। विज्ञान ने भी आज इस बात को मान लिया है कि देसी गाय का घी दुनिया के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। गाय के घी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बचेली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में करीब 1 करोड़ रुपए के ऑनलाइन पेमेंट घोटाले का खुलासा होने से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सेल्समैनों ने सरकारी QR कोड हटाकर अपने खाते का QR कोड चिपका दिया और 14 दिनों तक हर ऑनलाइन पेमेंट सीधे निजी खातों में पहुंचता रहा, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में 4 कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है, जिनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी चल रही है। यह माना जा रहा है कि घोटाले की रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है और…

