खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाइवे 49 पर सुकली के पास ट्रक और स्कोर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। इनमें 1 जवान की 8 दिन पहले शादी हुई थी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा सभी बारात में शामिल होकर वापस नवागढ़ लौट रहे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुई है। सुकली के पास रायगढ़ की ओर बिलासपुर जा रही ट्रक और जांजगीर से नवागढ़ की दिशा में जा रही कार आपस में टकरा गई। कार के एक ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के दरवाजे पर खून के निशान भी दिख रहे हैं। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से 2 भारतीय सेना के जवान हैं। हादसे में तीन गंभीर रूप से घयाल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवागन, पोमेश्वर जलतारे, भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू और राजेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। सभी नवागढ़ के शांति नगर के निवास हैं।
मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप और पोमेश्नर जलतारे, दोनों भारतीय सेना के जवान हैं। राजेंद्र कश्यप सेना से 2 महीने की छुट्टी लेकर नवागढ़ आया था। उसकी 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। वहीं पोमेश्वर जलतारे भी छुट्टी पर घर आया था। सभी लोग दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए पंतोरा गए हुए थे। जहां से देर रात लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


