खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिग बालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के अहिवारा के पटवारी का यूजर आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर पोर्टल में छेड़खानी करने के बाद जमीनों को बेच दिया करते थे जिसकी शिकायत अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, अहिवारा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई की पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम छोटी एवं मुरमुंदा में भुइयां सॉफ्टवेयर में आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ कर हैक किया गया और भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का आहरण भी किया गया।
इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की पताशाजी की और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भुइँया पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी एन के साहू, अमित कुमार मौर्य और गणेश प्रसाद तंबोली को पूर्व में गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो पता चला कि मुरमुंदा पटवारी का सहायक कार्य करने वाला नाबालिक बालक को आरोपी संजय वर्मा द्वारा प्रलोभन देकर मुरमुंदा पटवारी का यूजर आईडी में पासवर्ड मांग कर शासकीय जमीनों से छेड़छाड़ कर छलपूर्वक फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अशोक उरांव की निशानदेही पर छह आरोपियों और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे आने वाले समय में और भी लोगो की गिरफ्तारी हो सकती है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


