नई दिल्ली। रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। ICC चेयरमैन जय शाह ने खुद पुष्टि करके बताया कि रोहित वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। अगले साल वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें विश्व भर से 20 टीम भाग लेंगी। वहीं रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते अलग-अलग मैदानों और जगहों पर जाकर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने का काम करेंगे। क्या इस काम के लिए रोहित शर्मा को कोई सैलरी मिलेगी? यहां जान लीजिए इस सवाल का जवाब।
रोहित शर्मा को कितना पैसा मिलेगा?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त खिलाड़ी को दिए जाने वाला वेतन आमतौर पर सार्वजनिक नहीं किया जाता है। इसकी रकम उस आधार पर तय की जाती है कि खिलाड़ी की ब्रांड वैल्यू या किसी कंपनी को एंडोर्स करने के लिए उसका मार्केट रेट कितना है। आमतौर पर वेतन या पैसे से संबंधित आंकड़े ICC और उस खिलाड़ी के बीच हुए गोपनीय अनुबंध का हिस्सा होते हैं।
रोहित शर्मा की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट अनुसार वो एक एंडोर्समेंट डील के लिए 3.5-7 करोड़ रुपये लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए उन्हें इतनी ही रकम दी जाएगी। इन आंकड़ों को आधार मानकर उन्हें एक निश्चित संख्या में वेतन दिया जा सकता है।
2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। वर्ल्ड कप के चौथे ब्रांड एम्बेसडर उसैन बोल्ट थे। इन सभी को कितना पैसा मिला या नहीं मिला, ICC ने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। याद दिला दें कि 2024 का वर्ल्ड कप भारत ने जीता था।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


