खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के मामलों में हिस्ट्रशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी और रोहित तोमर के खिलाफ मंगलवार को देवेंद्र नगर थाने में ब्लैकमेलिंग और ठगी का एक और केस दर्ज किया गया। 5 माह में दोनों भाइयों पर दर्ज यह आठवां केस है।
शंकर नगर निवासी संजय चांडक ने शिकायत में बताया कि 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर परिवार के साथ दुकान में आया था। वह अपने नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर सहित अन्य सामान ले गया। वह दोबारा भी आया और सामान खरीदा। कुल 10.50 लाख रुपए का सामान लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। एक साल तक फोन करने पर गुमराह करता रहा। बाद में धमकाने लगा। इससे डरकर चांडक शांत हो गया। अब वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तोमर ब्रदर्स के खिलाफ इस साल पांच माह में मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के 8 केस दर्ज हुए हैं। तेलीबांधा में रोहित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


