नई दिल्ली। घी का नाम सुनते ही काफी लोग हाथ जोड़ लेते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि घी वजन को बढ़ा सकता है, लेकिन जो लोग ये सोचते हैं, वे गलत हैं। घी खाने से वजन नहीं बढ़ता है। घी जब आप भोजन में डालते हैं तो इसका स्वाद डबल हो जाता है। घी एक सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है। विज्ञान ने भी आज इस बात को मान लिया है कि देसी गाय का घी दुनिया के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। गाय के घी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे ओमेगा-3, विटामिन ए, डी, ई, K2, सीएलए, ब्यूट्रेट, कुछ फैटी एसिड आदि। जानिए, गाय का देसी शुद्ध घी खाने के सेहत लाभ क्या हो सकते हैं।
देसी घी खाने के फायदे
-घी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद ब्यूट्रिक एसिड आंतों को हील करता है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, गैस को शांत करता है। अग्नि को बढ़ाता है।
-जिन लोगों की हड्डियां और ज्वाइंट्स कमजोर हैं, उनके लिए भी घी खाना बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन K2 कैल्शियम को सही जगह हड्डियों में जमा करता है। जोड़ों में लुब्रिकेशन बढ़ता है। दर्द कम होता है।
-सर्दियों में आप घी जरूर खाएं, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देता है। वायरल इंफेक्शन से बचाता है। इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
-आयुर्वेद में घी को दिमाग के लिए टॉनिक कहा गया है। घी उम्र को बढ़ाता है। यह वात-पित्त-कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है। शरीर की हर धातु को पोषण देता है। चरक संहिता में घी का सेवन हर मौसम में करना चाहिए।
घी के सेवन का तरीका
सर्दी-खांसी में अदरक वाला घी खाने से लाभ होगा। त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने के लिए हल्दी-घी का पेस्ट लगाएं। कब्ज है तो रात में सोने से पहले गर्म दूध में घी मिक्स करके पिएं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए घी की मालिश कर सकते हैं। दिल को निरोगी रखने के लिए लहसुन के साथ घी का सेवन करें। बच्चों को थोड़ी मात्रा में शहद के साथ घी दे सकते हैं। इससे पाचन और इम्यूनिटी बेहतर होती है। आंखों के ड्राई होने पर त्रिफला घी मिक्स करके खाएं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


