Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है। ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार MH 04 DN 9512 को टेमरी नाका पर रोककर जांच की गई, जिसमें 2 तस्कर पकड़े गए, पकड़े गए आरोपियों में बाबी सैनी, निवासी गोवा, प्रकाश बेहरा, निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं। वाहन की तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों में रखे 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक…

Read More

एकादशी यानी कृष्ण या शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि जिसे ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। सालभर में 24 एकादशी होती हैं जिसमें सबके नाम और महत्व दोनों अलग होते हैं। साल 2026 में दो एकादशी बहुत महत्वपूर्ण होंगी, आइए जानते हैं क्यों और एकादशी 2026 की पूरी लिस्ट। एकादशी 2026 सूची षटतिला एकादशी- 14 जनवरी 2026 जया एकादशी – 29 जनवरी 2026 विजया एकादशी – 13 फरवरी 2026 आमलकी एकादशी – 27 फरवरी 2026 पापमोचिनी एकादशी – 15 मार्च 2026 कामदा एकादशी – 29 मार्च 2026 वरुथिनी एकादशी – 13…

Read More

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी इतिहास रच देगी। इस मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी इतने ही मैच एक साथ खेले हैं। वनडे में भारत के लिए…

Read More

नई दिल्ली। धनुष और कृति सेनन की इमोशनल और रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का इंतजार बहुत से लोग कर रहे थे और इंतजार करें भी क्यों न? ये साल ऐसी ही फिल्मों का रहा भी है। ‘सैयारा’ हो या ‘एक दीवाने की दीवानियत’, इतना ही नहीं सालों पहले रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का री-रिलीज होने के बाद दोबारा हिट होना। ये कुछ उदाहरण हैं कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस साल खूब पसंद की गई हैं। ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ रिलीज किया गया है। इस फिल्म का बज ऐसा बना कि कोईमोई…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम मे कहीं प्रकार के शरीर मे समस्या देखने को मिलती है। सभी रोगों मे सबसे ज्यादा हड्डियों और जोड़ों के दर्द सामने आते है। इस एक खास रेसिपी को घर पर बनाकर दो से तीन चम्मच रोज सेवन करे तो कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है। इन दिनों दिन ब दिन पारा लुढ़कता हुआ नज़र आ रहा है। जिससे शरीर मे कहीं तरह के बदलाव के साथ इम्युनिटी पावर घटने लगता है जिस वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं। सर्दी खांसी जुकाम व अन्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में गज दल ने एक दंपत्ति की जान ले ली। हाथी के हमले से हुई मौतों से पूरे गाँव में दहशत का आलम है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बिसाही मोड़ गांव में पति-पत्नी अपने काटे गए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोए हुए थे। वहीं आधी रात हाथियों का एक दल खलिहान में आ पहुंचा। हाथियों के शोर से जैसे ही दंपत्ति ने हरकत की, हाथियों ने उन दोनों को कुचल दिया। इस हमले में दंपत्ति की मौके पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई में 28 नवंबर की सुबह मूक-बधिर स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक का अपहरण हुआ था। मामला दर्ज होने के 5 घंटे बाद ही पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद भी कर लिया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अपहरण के पीछे क्या कहानी है, पुलिस ने इसका खुलासा अब तक नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला शिक्षक का किडनैप करने वाले आरोपी ने टीचर के ही मोबाइल से पति मुकेश कुमार साहू को फोन कर पत्नी…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में 12 घंटे का महासत्र शुरू; फोकस ‘विकसित भारत, सुरक्षित भारत’ की थीम पर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक जारी है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन का समीक्षा किया जाएगा। इसके अलावा महिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले में चारपारा के नया कोहडिया के निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भी निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह शाम लगभग 5 बजे तक रायपुर लौटेंगे।

Read More