खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के भिलाई में 28 नवंबर की सुबह मूक-बधिर स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक का अपहरण हुआ था। मामला दर्ज होने के 5 घंटे बाद ही पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद भी कर लिया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अपहरण के पीछे क्या कहानी है, पुलिस ने इसका खुलासा अब तक नहीं किया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला शिक्षक का किडनैप करने वाले आरोपी ने टीचर के ही मोबाइल से पति मुकेश कुमार साहू को फोन कर पत्नी के अपहरण की जानकारी दी। उसने कहा कि डॉक्टर साहब आपकी पत्नी मेरे पास है। उसको सही सलामत वापस पाना चाहते हो तो 5 लाख रुपए दो। मेरे टारगेट पर तो आपका छोटा लड़का था। लेकिन अब ये बात पुलिस व अन्य किसी को भी मत बताना। पैसा नहीं दोगे तो पत्नी को जान से मार दुंगा।
पत्नी के मोबाइल से अज्ञात व्यक्ति की बात सुनकर पति मुकेश साहू ने अपनी पत्नी से बात करवाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि आपकी पत्नी बेहोश है। किडनैपर और पति मुकेश के बीच 1 मिनट 15 सेकेंड की बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। बाद में जब दोबारा मुकेश ने पत्नी के नंबर पर कॉल किया तो उसका नंबर बंद बताने लगा। मुकेश साहू और उसकी पत्नी राधा साहू अपने दो बेटों के साथ शास्त्री नगर कैंप-1 भिलाई में रहते हैं। पत्नी राधा रोजाना ऑटो से ही आना-जाना करती थी। सुबह घर से जाते वक्त और स्कूल से घर आते वक्त पति को फोन कर के बताती थी। 28 नवंबर को भी मुकेश को सुबह 10.28 को पत्नी राधा ने फोन कर बताया कि वह स्कूल के लिए निकल रही है। इसके बाद 10.48 को पत्नी के नंबर से दोबारा फोन आया। लेकिन इस बार फोन पर पत्नी नहीं, बल्कि कोई अज्ञात व्यक्ति था। उसने पत्नी के अपहरण करने की बात कही और 5 लाख रुपए की मांग की।
पत्नी के नंबर से अनजान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग और उसके बाद मोबाइल बंद होने के बाद पति मुकेश काफी घबरा गया। मुकेश तत्काल सेक्टर-8 स्थित स्कूल स्नेह संपदा पहुंचा और वहां पता किया तो जानकारी हुआ कि मेरी पत्नी स्कूल नहीं पहुंची है।इसके बाद पति ने तत्काल छावनी थाना पहुंच कर पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर महिला की पतासाजी करने के लिए टीम को रवाना किया। बाद में महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


