खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है।
ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार MH 04 DN 9512 को टेमरी नाका पर रोककर जांच की गई, जिसमें 2 तस्कर पकड़े गए, पकड़े गए आरोपियों में बाबी सैनी, निवासी गोवा, प्रकाश बेहरा, निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।
वाहन की तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों में रखे 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार — 1,50,000 रुपये, तीन मोबाइल — 11,000 रुपये कुल जब्ती — 26,61,000 रुपये
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने जा रहे थे। दोनों तस्करों पर NDPS Act की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


