नई दिल्ली। धनुष और कृति सेनन की इमोशनल और रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का इंतजार बहुत से लोग कर रहे थे और इंतजार करें भी क्यों न? ये साल ऐसी ही फिल्मों का रहा भी है।
‘सैयारा’ हो या ‘एक दीवाने की दीवानियत’, इतना ही नहीं सालों पहले रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का री-रिलीज होने के बाद दोबारा हिट होना। ये कुछ उदाहरण हैं कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस साल खूब पसंद की गई हैं।
ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ रिलीज किया गया है। इस फिल्म का बज ऐसा बना कि कोईमोई ने अनुमान लगाया कि ये 9-11 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है ये फिल्म इस अनुमान से आगे निकल चुकी है।
‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धनुष की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10:40 बजे तक 16.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़ा अभी शुरुआती है और फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
‘तेरे इश्क में’ ने कुछ ही घंटों में तोड़े धनुष के पुराने रिकॉर्ड
धनुष साउथ एक्टर हैं लेकिन उन्होंने ‘तेरे इश्क में’ से पहले कई बॉलीवुड फिल्में भी की हैं। उनकी 3 बॉलीवुड फिल्मों में से एक ‘अतरंगी रे’ सिनेमाहॉल में रिलीज नहीं हुई। हालांकि, बाकी की दो फिल्मों ने ओपनिंग डे पर ठीकठाक प्रदर्शन किया था। इन दोनों ही फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड ‘तेरे इश्क में’ कुछ ही घंटों में तोड़ चुकी है। इन फिल्मों से जुड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन डेटा आप नीचे देख सकते हैं।
रांझणा (2013)- 5.03 करोड़
शमिताभ (2015)- 3.60 करोड़
‘तेरे इश्क में’ के बारे में
फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने। फिल्म के हीरो हैं धनुष। फिल्म का जब पहला टीजर आया तो इसे ‘रांझणा’ से कनेक्ट करते हुए शेयर किया गया। ये सब देखकर ‘रांझणा’ देख चुके फैंस पहले से ही इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


