एकादशी यानी कृष्ण या शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि जिसे ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। सालभर में 24 एकादशी होती हैं जिसमें सबके नाम और महत्व दोनों अलग होते हैं। साल 2026 में दो एकादशी बहुत महत्वपूर्ण होंगी, आइए जानते हैं क्यों और एकादशी 2026 की पूरी लिस्ट।
एकादशी 2026 सूची
षटतिला एकादशी- 14 जनवरी 2026
जया एकादशी – 29 जनवरी 2026
विजया एकादशी – 13 फरवरी 2026
आमलकी एकादशी – 27 फरवरी 2026
पापमोचिनी एकादशी – 15 मार्च 2026
कामदा एकादशी – 29 मार्च 2026
वरुथिनी एकादशी – 13 अप्रैल 2026
मोहिनी एकादशी – 27 अप्रैल 2026
अपरा एकादशी – 13 मई 2026
पद्मिनी एकादशी – 27 मई 2026
परम एकादशी – 11 जून 2026
निर्जला एकादशी – 25 जून 2026
योगिनी एकादशी – 10 जुलाई 2026
देवशयनी एकादशी – 25 जुलाई 2026
कामिका एकादशी – 9 अगस्त 2026
श्रावण पुत्रदा एकादशी – 23 अगस्त 2026
अजा एकादशी – 7 सितंबर 2026
परिवर्तिनी एकादशी – 22 सितंबर 2026
इन्दिरा एकादशी – 6 अक्टूबर 2026
पापांकुशा एकादशी – 22 अक्टूबर 2026
रमा एकादशी – 5 नवंबर 2026
देवुत्थान एकादशी – 20 नवंबर 2026
उत्पन्ना एकादशी – 4 दिसंबर 2026
मोक्षदा एकादशी – 20 दिसंबर 2026
2026 में 2 खास एकादशी
अगले साल 2026 में अधिक मास भी लगेगा इसलिए इस महीने की 2 एकादशी बहुत खास मानी गई है। जिन्हें परमा और पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। परम दुर्लभ सिद्धियों की दाता होने के कारण ही परमा के नाम से प्रसिद्ध है।वहीं पद्मिनी एकादशी व्रत का विधि पूर्वक पालन करने वाला विष्णु लोक को जाता है तथा सभी प्रकार के यज्ञों, व्रतों एवं तपस्चर्या का फल प्राप्त कर लेता है।
एकादशी व्रत महत्व
एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत शारीरिक और मानसिक शुद्धि के साथ-साथ बुद्धि को तेज करता है और पाचन क्रिया में सुधार करता है।
घर की छत पर ध्वजा लगाने के हैं कई लाभ, शास्त्रों में बताया विशेष महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया


