Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुमला तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज भी उपस्थित रहे।

Read More

वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत के समान माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा का खास महत्व है क्योंकि ये पेड़ सदा फलता फूलता रहता है। इसलिए इसे अखंड वैवाहिक जीवन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वट वृक्ष अपनी जड़ों से नए पेड़ पैदा करता है, जो जीवन, पुनर्जन्म और निरंतरता का संकेत देता है यही भाव व्रत के उद्देश्य से जुड़ा है। माता सावित्री ने इस व्रत के प्रताप से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। चूंकि ये व्रत ज्येष्ठ के महीने में दो बार किया जाता है ऐसे में…

Read More

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता है, उनकी कप्तानी में टीम एशिया कप चैंपियन बनी। लेकिन उनकी टी20 कप्तानी से छुट्टी होने वाली है। IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले BCCI कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव करीब 2 साल से टी20 के कप्तान हैं। वह रोहित शर्मा के टी20 संन्यास के बाद 2024 में कप्तान चुने गए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया…

Read More

नई दिल्ली। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है। महाराष्ट्र में काफी प्रमोशन के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद इसने वीकडेज में भी धमाकेदार कमाई की है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसकी ओपनिंग…

Read More

नई दिल्ली। मई-जून के भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलसते इस मौसम में ‘पुदीना’ किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधीय गुणों का खज़ाना भी है. पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को आंतरिक शीतलता प्रदान करती है। गर्मी के दिनों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन, लू और पेट की गड़बड़ी से बचने के लिए आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही पुदीने के सेवन की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने को हमें अपने आहार का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसको कई तरीके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बन चुकी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 8 मई को प्रदेशभर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस बड़े आयोजन में 2300 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इस सामूहिक विवाह समारोह की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करेंगे। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सिहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा आयोजित कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश साहू वही व्यक्ति है, जो हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव को छोड़कर सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। गुरुवार को एक दो जगहों पर बारिश भी हुई, लेकिन इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानूमान है कि अगले 5 दिनों में तेज हवा चलने, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बन रही है। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सीएम आज शाम 7 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। वह आज रात कोलकाता में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More

KWNS – डोंगरगढ़/राजनांदगांव l जामरी–मुड़पार पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर उम्मीद जगी है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अलग-अलग स्तर पर आवेदन और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने सुशासन शिविरों सहित विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कई बार आवेदन सौंपा, लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी।इसी बीच हाल ही में नगर निगम परिषद डोंगरगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन के दौरान पत्रकार गोवर्धन सिन्हा ने कवरेज के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए…

Read More