KWNS – डोंगरगढ़/राजनांदगांव l जामरी–मुड़पार पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर उम्मीद जगी है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अलग-अलग स्तर पर आवेदन और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने सुशासन शिविरों सहित विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कई बार आवेदन सौंपा, लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी।इसी बीच हाल ही में नगर निगम परिषद डोंगरगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन के दौरान पत्रकार गोवर्धन सिन्हा ने कवरेज के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए पुल निर्माण के लिए आवेदन सौंपा।अब उपमुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क होने के बाद संबंधित आवेदन सचिव स्तर तक पहुंच गया है, जिससे मामले में आगे कार्यवाही की उम्मीद जताई जा रही है।अब क्षेत्र में यह चर्चा है कि क्या इस वर्ष जामरी–मुड़पार पुल निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
जनता की नजरें अब शासन-प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं।


