खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव को छोड़कर सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। गुरुवार को एक दो जगहों पर बारिश भी हुई, लेकिन इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानूमान है कि अगले 5 दिनों में तेज हवा चलने, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बन रही है। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं आज सुबह 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में गुरुवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। चरमा में 3 सेमी और गरियाबंद में 1 सेमी पानी गिरा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक 20 से अधिक स्थानों पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 प्रति घंटे रफ्तार) और वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौमस विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरुनी उड़ीसा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। तीसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इन प्रणालियों के प्रभाव से 8 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की उतार चढ़ाव के साथ कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बारिश, बादल गरजने और अंधड़ के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति


