Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और अधिकार संरक्षण को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कोरबा जिले के बाल संप्रेषण गृह (बालक), बाल गृह (बालिका) एवं बाल गृह (बालक) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष ने बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थाओं में स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़, छुई खदान, गंडई जिले के ग्राम खम्हारडीह के प्रगतिशील किसान नेतराम साहू इस वर्ष अपनी उत्कृष्ट खेती और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पांडादाह धान खरीदी केंद्र में उन्होंने 77.60 क्विंटल धान बेचकर अपनी मेहनत का सम्मानजनक प्रतिफल हासिल किया। प्रति क्विंटल ₹3100 समर्थन मूल्य मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। नेतराम साहू का कहना है कि खेती में समय पर बोनी, खेत की नियमित देखभाल और उर्वरक का संतुलित उपयोग ही उनकी निरंतर बढ़ती पैदावार का कारण है। वे खेत को परिवार की तरह…
13 नगर निगमों में आइकॉनिक कार्यों के लिए 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक (Iconic) विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना…
श्रोताओं के बीच बैठकर रामायण पाठ का किया श्रवण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और…
शिव मंदिर चौक में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाकर कांग्रेस ने जताया विरोध खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस के केंद्रीय संगठन के नेताओं पर ईडी के जरिए एफआईआर दर्ज करवाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शिव मंदिर चौक में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व पर दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी व्यवस्था ने इस वर्ष किसानों को नई सहजता और भरोसे का अनुभव कराया है। बेमेतरा जिले में खरीदी की प्रक्रिया शुरू होते ही कई केंद्रों पर सुचारू व्यवस्थाओं के कारण किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। आधुनिक तकनीक, ऑनलाइन टोकन सिस्टम और अधिकारियों की निरंतर निगरानी ने खरीदी को पहले से अधिक सरल बना दिया है। ग्राम कुम्ही के किसान श्री मीनेश देवांगन, जिन्होंने इस बार 163 क्विंटल धान बेचा है, बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर पहुंचने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी…
प्रचार प्रसार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना टोल फ्री नंबर 1097 के साथ एच आई वी/एड्स एक्ट 2017 पर दी गई जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार जिला बेमेतरा में विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर के अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू व जिला नोडल अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन पर आयोजित किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम हाथाडाडू की श्रीमती प्रमिला कुर्रे आज पूरे क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की प्रतीक बनकर उभरी हैं। पहले साधारण गृहिणी के रूप में घर और खेती-बाड़ी तक सीमित रहीं प्रमिला आज एक सफल ग्रामीण व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी यह सफलता स्वयं सहायता समूह और बिहान योजना के माध्यम से संभव हुई, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। बिहान योजना से मिली नई राह, बदली जिंदगी प्रमिला कुर्रे वर्ष 2016 से ‘जय सतनाम स्व-सहायता समूह’ की सक्रिय सदस्य हैं। उनका कहना है कि बिहान योजना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रदेश में 18 दिसंबर को मनाई जाने वाली गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज सुबह 10 बजे कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवागढ़ ब्लॉक के जनपद पंचायत सभागृह में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पंचायत स्तर पर तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवागढ़ में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत जिले के अंदरूनी बसाहटों को बारहमासी आवागमन सुविधा से जोड़ने के लिए डामरीकृत पक्की सड़कों का निर्माण लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत फैज-4 के तहत जिले में 240 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 87 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 237 किलोमीटर है, जो बस्तर के ग्रामीण और दूरस्थ निवासियों के लिए एक वास्तविक जीवन रेखा साबित होंगी। पीएमजीएसवाय के अंतर्गत स्वीकृत इन…

