खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। खैरागढ़, छुई खदान, गंडई जिले के ग्राम खम्हारडीह के प्रगतिशील किसान नेतराम साहू इस वर्ष अपनी उत्कृष्ट खेती और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पांडादाह धान खरीदी केंद्र में उन्होंने 77.60 क्विंटल धान बेचकर अपनी मेहनत का सम्मानजनक प्रतिफल हासिल किया। प्रति क्विंटल ₹3100 समर्थन मूल्य मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
नेतराम साहू का कहना है कि खेती में समय पर बोनी, खेत की नियमित देखभाल और उर्वरक का संतुलित उपयोग ही उनकी निरंतर बढ़ती पैदावार का कारण है। वे खेत को परिवार की तरह संभालते हैं और हर काम को नियमित रूप से करते हैं, जिससे उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया उनके लिए और सरल हो गई जब उन्होंने ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप का उपयोग किया। ऐप से समय पर टोकन मिलने से न तो इंतजार करना पड़ा और न ही किसी भीड़ का सामना करना पड़ा। वे निर्धारित समय पर पहुँचकर आसानी से तौल करा सके। उनका कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के समय और मेहनत दोनों की बचत करती है तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है।
नेतराम साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, खरीदी व्यवस्था का डिजिटलीकरण और किसान–हितैषी नीतियों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे खेत और परिवार के जीवन में दिखाई देने लगा है।
इसी केंद्र में ग्राम साल्हेवारा के किसान राजेश साहू ने भी 35.60 क्विंटल धान बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाया, जिससे अन्य किसानों में भी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बढ़ा है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


