खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी व्यवस्था ने इस वर्ष किसानों को नई सहजता और भरोसे का अनुभव कराया है। बेमेतरा जिले में खरीदी की प्रक्रिया शुरू होते ही कई केंद्रों पर सुचारू व्यवस्थाओं के कारण किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। आधुनिक तकनीक, ऑनलाइन टोकन सिस्टम और अधिकारियों की निरंतर निगरानी ने खरीदी को पहले से अधिक सरल बना दिया है।
ग्राम कुम्ही के किसान श्री मीनेश देवांगन, जिन्होंने इस बार 163 क्विंटल धान बेचा है, बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर पहुंचने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। उनका कहना है कि पहले जहाँ लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब टोकन प्रणाली ने समय की बचत की है और भीड़ की समस्या लगभग समाप्त कर दी है।कृषक मीनेश कहते हैं,केंद्र की व्यवस्था इस बार बिल्कुल सुव्यवस्थित रही। तौल तेज हुई, कर्मचारियों ने सहयोग किया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ा। भुगतान भी समय पर मिलने की आशा है, जिससे खेती के आवश्यक खर्च सुचारू हो पाएंगे।”
केंद्र में मौजूद अन्य किसानों ने भी साझा किया कि इस वर्ष खरीदी का माहौल तनाव-मुक्त रहा है। तौल मशीनों की नियमित जांच, रिकॉर्ड का ऑनलाइन अपडेट, तथा अधिकारियों की समय-समय पर मौजूदगी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा। किसानों का कहना है कि पारदर्शिता बढ़ने से अब धान बेचने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय महसूस होती है।
जिले में अपनाई गई नई तकनीकी और प्रबंधन प्रणाली न केवल किसानों के समय की बचत कर रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्थिरता भी ला रही है। किसानों का मानना है कि यदि इसी प्रकार की सुविधाएं निरंतर जारी रहीं, तो भविष्य में कृषि क्षेत्र और सशक्त होकर उभरेगा।खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट मीनेश देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने वास्तव में किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बनाया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


