Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से अधिक जिलों में ‘यलो अलर्ट’, गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ का साया
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की श्रीमती सुमतिया इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें आज पूरा क्षेत्र लखपति दीदी के नाम से जानता है। संघर्षों से भरे जीवन की जब राहें मुश्किल थीं, तब सुमतिया ने अपने हौसले और आत्मविश्वास से नई मंज़िल की ओर कदम बढ़ाए। आत्मनिर्भर बनकर कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही है सुमतिया ने बताया कि वह गेंदा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान से जुड़ने से पहले वे घरेलू काम और खेती-किसानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी की व्यवस्था पर चर्चा की, जिसे किसानों ने बेहद पारदर्शी व सुविधाजनक बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मान स्वरूप अभिनन्दन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री…
*संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल डेका* *अनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* KWNS – रायपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर इस बार स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। राज्य के 300 स्कूलों से अब प्रोटीन और कैलोरी टेस्ट के लिए पके हुए भोजन का लैब सैंपल लिया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने अमरावती की लैब से अनुबंध किया है। उद्देश्य साफ है।बच्चों की थाली में क्या जा रहा है, उसकी सच्चाई की वैज्ञानिक जांच। विभाग का कहना है कि कई स्कूलों में दाल की कमी के कारण प्रोटीन का स्तर घट रहा है। पिछले साल हर 150 स्कूलों में से करीब 10 प्रतिशत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जमीनों की गाइडलाइन के रेट बेतहाशा बढ़ाने के चौतरफा विरोध के बावजूद सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुईं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सरकार एक मंत्री की जिद में पूरे प्रदेश को परेशान करने पर अड़ी हुई है। जिस फैसले के खिलाफ पूरा जनमानस है, सरकार उसको लागू करने की जिद पर क्यों अड़ी है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री चौधरी कहते है इससे किसानों को अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है, प्रार्थी 03/12/25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 03/12/25 को रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी अपने मालिक के 18 चक्का ट्रक क्रमांक WB 35 4988 को चलाते हुए रायगढ़ से रायपुर जाने के लिये निकला था जो रात्रि लगभग 01.00 बजे ग्राम मांठ दशमेश ढ़ाबा के पास पहुंचकर गाड़ी को खड़ी कर खाना खाया और ट्रक में सो गया। लगभग 04.00 बजे उठा तो इसे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त ट्रक के डीजल टंकी के ढक्कन को खोलकर चोरी कर लगभग…
पारदर्शिता और समय-पालन सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्रालय में आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में इसे लागू करने जा रही है। इसी संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आदेश जारी किया है, जिसमें आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) को 1 जनवरी 2026 से अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी शासकीय सेवकों की AEBAS में ऑनबोर्डिंग…
जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को…
बदलाव की कहानी: कच्चे घर से ‘पक्का ठिकाना’ तक का सफर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी कच्ची दीवारों के बीच चिंता में गुज़रने वाले दिन बरसात में टपकती छत और हर मौसम में असुरक्षा का डर इन्हीं चुनौतियों के बीच रहने वाली वनांचल गांव गुडली की श्रीमती बुधवारिन बाई आज बिल्कुल नई ज़िंदगी जी रही है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने न सिर्फ उसका घर बदला है, बल्कि उसके परिवार में सुरक्षा, सम्मान और सपनों की नई शुरुआत भी कर दी है। गुडली जैसे सुदूर वनांचल में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बुधवारिन बाई का परिवार पहले हर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय का में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुबह अचानक केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों…

