Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
Author: Khabar World
नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है। वहीं इससे पहले इसके पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल रात 9 बजे से रखे गए थे और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ फिल्म ने पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है। चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो में कितना कलेक्शन कर डाला है। ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शो में कितनी की कमाई? बता दें कि ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने भी धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की तरह ही…
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान के बीच खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अक्सर हम महंगे सप्लीमेंट्स और दवाओं के पीछे भागते हैं, जबकि सेहत का असली खजाना हमारी रसोई और आंगन में ही छिपा होता है। भारतीय संस्कृति में ‘तुलसी’ और मिठास से भरपूर ‘शहद’ का मेल एक ऐसा ही जादुई नुस्खा है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट तुलसी और शहद के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए एक ‘नेचुरल डिटॉक्स’ की तरह काम करता है। आयुर्वेद और आधुनिक शोध (Health Experts) भी मानते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था। आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने हेरफेर करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन सैंक्शन करवा दिया। जैसे ही जवान के खाते में लोन की राशि आई, आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए। जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। बैंक से लोन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हुई। आने वाले दिनों में 3 डिग्री तक पारा बढ़ने की सम्भावना है। बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रेसवार्ता है। इसमें वेदांता हादसा ,नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत अन्य विषयों की चर्चा हो सकती है। प्रेसवार्ता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे जशपुर के रणजीता स्टेडियम जाएंगे। यहां PM ग्राम सड़क योजना फेस 4 के कार्यों का शिलान्यास कर शुभारंभ करेंगे। वहीं दोपहर 1:30 बजे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं लगभग 2:30 बजे सियान गुड़ी कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह स्व।जगेश्वर राम भगत के घर काेमड़ाें जाएंगे, परिवार से मुलाकात कर ढांढस बाधेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला अनुपातहीन संपत्ति से जुड़ा हुआ है। CBI की दिल्ली स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (STB) द्वारा दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि अरुणपति त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की। जांच में सामने आया है कि उनकी घोषित संपत्ति लगभग 38 लाख रुपये से बढ़कर करीब 3.32 करोड़ रुपये…
मुख्य सचिव विकासशील ने भी स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार वर्ष 2025 की तर्ज पर इस वर्ष “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा…
कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृत श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री देवांगन ने सिंघीतराई में ही कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर तथा वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों…

