खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हुई। आने वाले दिनों में 3 डिग्री तक पारा बढ़ने की सम्भावना है। बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं 19 अप्रैल तक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक फैला हुआ है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर 3।1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
यह सभी मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट्स में ग्रीष्म लहर चल सकती है। वहीं बस्तर संभाग के एक दो जिलों में गरज चमक संभव है।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आज ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यानी दिन और रात दोनों गर्म महसूस होने की संभावना है।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर कमिश्नर को सौंपी गई जांच की कमान
- “स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
- मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
- ACB की भ्रष्टाचार पर प्रहार: 10 हजार की घूस लेते अधिकारी गिरफ्तार
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹1.22 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करी का हाई-टेक तरीका नाकाम
- ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला
- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रशासन का प्रहार, सरगांव के मेडिकल स्टोर्स में हड़कंप


