खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था। आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने हेरफेर करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन सैंक्शन करवा दिया। जैसे ही जवान के खाते में लोन की राशि आई, आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए। जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है।
बैंक से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव आया तब जाकर ऑर्मी जवान को पता चला कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेने आवेदन किया है। लेकिन उनके नाम से 17 लाख का लोन निकाल लिया गया है। ठगी होने की जानकारी पर ऑर्मी जवान ने गुंडरदेही थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है। प्राइवेट बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Trending
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त


