Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
Author: Khabar World
सहकारिता पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) द्वारा कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सहकारिता व कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ.…
कम पानी, अधिक संभावनाएँ : ड्रेगन फ्रूट की ओर बढ़ते कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के ग्राम बगौद के प्रगतिशील किसान साहिल बैस आधुनिक और लाभकारी खेती की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने परंपरागत फसलों से आगे बढ़ते हुए अपने खेत में ड्रेगन फ्रूट (Dragon Fruit) की खेती अपनाई है। वर्तमान में बैस ने लगभग दो एकड़ क्षेत्र में ड्रेगन फ्रूट का रोपण किया है, जो जिले में नवाचारी बागवानी का सशक्त उदाहरण है। यह कैक्टस परिवार का पौधा है| किसान साहिल बैस बताते हैं कि ड्रेगन फ्रूट की खेती उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से शुरू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, लेकिन बड़ी मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो चुका है, इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाले मामले में जेल में कैद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान लखमा ने मीडिया से चर्चा में जेल में ठीक नहीं लगने के साथ तबीयत खराब होने का भी हवाला दिया। बता दें कि इस साल के शुरुआत में शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में हैं। हाल ही में ईडी ने कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट भी पेश किया था। इसी कड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री देवांगन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे-मनखे एक समान है का संदेश दिया। मंत्री देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। समिति में मौजूद मजदूरों द्वारा ही धान की तौल, सिलाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सहयोगपूर्ण होने के कारण धान विक्रय में उन्हें काफी सुविधा मिली। सूरजपुर जिले के ग्राम खडगवाकला निवासी किसान सर्विस कुमार यादव द्वारा अपना धान सुंदरा सेवा सहकारी समिति में विक्रय किया गया। किसान सर्विस कुमार यादव ने बताया कि समिति में धान विक्रय की प्रक्रिया अत्यंत सुगम एवं व्यवस्थित रही। किसान सर्विस कुमार यादव ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज- सूरजपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दीदी के द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कचरा का उचित जगह निष्पादन भी किया जा रहा है। कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिले के जनपद सूरजपुर की ग्राम पंचायत तिलसीवा, जनपद प्रतापपुर की ग्राम पंचायत मरहट्टा एवं चंदौरा, तथा जनपद रामानुजनगर की ग्राम पंचायत पोंडी और उमेशपुर में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष) निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी जशपुर में किराए के मकान में रहकर आस-पड़ोस और परिचितों को खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 दिसंबर को आबकारी विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 180 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए है। यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में की गई। वहीं, एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी पकड़ाया है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी उप निरीक्षक अनिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, जो समाज इतिहास से समझ नहीं लेता उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है। आज इस अवसर पर सभी महापुरुष को याद करता हूं। वंदे मातरम चेतना से जोड़ता है, सार्वजनिक रूप से जोड़ता है। राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती पर विशेष चर्चा के लिए धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा, गौरवगाथा का वर्णन करने हर देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संसद में इस विषय पर चर्चा कराने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। सीएम साय ने कहा, शहीद इस गीत…

