खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। समिति में मौजूद मजदूरों द्वारा ही धान की तौल, सिलाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सहयोगपूर्ण होने के कारण धान विक्रय में उन्हें काफी सुविधा मिली।
सूरजपुर जिले के ग्राम खडगवाकला निवासी किसान सर्विस कुमार यादव द्वारा अपना धान सुंदरा सेवा सहकारी समिति में विक्रय किया गया। किसान सर्विस कुमार यादव ने बताया कि समिति में धान विक्रय की प्रक्रिया अत्यंत सुगम एवं व्यवस्थित रही।
किसान सर्विस कुमार यादव ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और धान विक्रय प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनी है।
सरकार किसान हित में 21 क्विंटल प्रति एकड़ की 3100 रुपये की दर समिति के माध्यम से खरीद रहीं है l इसके अलावा टोकन मिलने और भुगतान प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं हुई।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


