Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला

    May 6, 2026

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    May 6, 2026

    समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
    • नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    • समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    • छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
    • स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
    • मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » खाकी की आड़ में ‘नौकरी’ का खेल: जशपुर पुलिस ने बिलासपुर से दबोचा फर्जी जवान
    छत्तीसगढ़

    खाकी की आड़ में ‘नौकरी’ का खेल: जशपुर पुलिस ने बिलासपुर से दबोचा फर्जी जवान

    Khabar WorldBy Khabar WorldDecember 17, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    आरोपी की पहचान पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष) निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी जशपुर में किराए के मकान में रहकर आस-पड़ोस और परिचितों को खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताता था और पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में बेखौफ घूमता था। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
    यह है मामला
    8 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया ने सिटी कोतवाली थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 28 अगस्त 2025 को वह किसी कार्य से कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर गई थी, जहां उसकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताते हुए कहा कि वह बिलासपुर का रहने वाला है और किसी काम से कलेक्ट्रेट जशपुर आया हुआ है।
    आरोपी ने स्वयं की ऊंची पहुंच का दावा करते हुए प्रार्थिया को मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया। पुलिस की वर्दी में होने के कारण प्रार्थिया उसके झांसे में आ गई। दो-तीन दिन बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि उसने मत्स्य विभाग में बात कर ली है और नौकरी के लिए 4 लाख रुपये लगेंगे, तभी जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिल सकेगा। इस पर प्रार्थिया ने आरोपी को 2 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने शेष राशि मिलने के बाद ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही। इसके अलावा आरोपी ने प्रार्थिया की भतीजी को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का भी झांसा दिया और उसके अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये की मांग की थी। बाद में प्रार्थिया को जानकारी मिली कि आरोपी कोई पुलिसकर्मी नहीं है और उसने पुलिस की वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी की है।
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी पुन्नी लाल अनंत के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(2) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर और पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में मौजूद है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बिलासपुर जाकर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी पुन्नी लाल अनंत को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला

    May 6, 2026

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    May 6, 2026

    समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान

    May 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,213
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला

    By Khabar WorldMay 6, 20268

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त…

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    May 6, 2026

    समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान

    May 6, 2026

    07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला

    May 6, 2026

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    May 6, 2026

    समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान

    May 6, 2026

    07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम

    May 6, 2026

    अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले

    May 6, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.