खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, लेकिन बड़ी मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो चुका है, इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


