Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सेनगुड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सतीश सोनवानी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद शुरू किया। देखते ही देखते गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने घर में रखा डीजल पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर उसे आग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) द्वारा रिश्वत ली जा रही थी। शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर, द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे अनोखी और बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के पॉश इलाके कटोरा तालाब के पास घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रायपुर में पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ (Ocean Grow Ganja) की खेप पकड़ी गई है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता और भारी कीमत के लिए जानी जाती है। कूरियर सर्विस बना नशे का गलियारा पुलिस की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है…
सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन से ग्रामीणजन समृद्धि की ओर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे हैं। ये गतिविधियां न केवल परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां व प्रोटीन प्रदान करती हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बनती हैं। महिला आजीविका में वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित “दीदी के बखरी “कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर में सुधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चैत्र माह में बस्तर अंचल का पारंपरिक माटी तिहार आज रविवार काे कोंडागांव जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों ने धरती माता की पूजा कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। माटी तिहार की एक दिवसीय पारंपरिक पर्व इसकी तिथि हर गांव में स्थानीय परंपराओं के अनुसार तय की जाती है। गांव के गायता, पुजारी और समुदाय के प्रमुख मिलकर इस दिन का निर्धारण करते हैं। इस विशेष दिन पर ग्रामीण पूरी आस्था के साथ मिट्टी की पूजा करते हैं और खेती-किसानी से जुड़े…
‘सालूर घाटी’ जैसा मॉडल लागू करने की मांग का पत्र मुख्यमंत्री को किया प्रेषित खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल घाट में लौह अयस्क परिवहन करने वाले व अन्य बड़े भारी वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही ट्रैफिक समस्या के स्थायी निराकरण हेतु जगदलपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संतोष बाफना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एक मांग पत्र प्रेषित किया है। पत्र में नारायणपुर, रावघाट, बैलाडीला और जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र से आने वाले ट्रकों की वजह से लगने वाले घंटों लंबे जाम से आम जनता को निजात दिलाने हेतु ठोस कदम उठाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने आज रविवार काे पारंपरिक बाली मेला पर्व में सहभागिता निभाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक लखेश्वर बघेल ने तालुर, बोरीगांव, और महुपाल बरई में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया और स्थानीय जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। विधायक बघेल ने मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। पानी, बिजली, और राशन जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री बघेल ने स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही। बाली मेला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गौ-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आज जगदलपुर के माहेश्वरी भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस्तर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और गौ-भक्तों ने हिस्सा लिया, जिसमें अभियान की भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बस्तर जिले की सभी तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 तक व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को…
महाराष्ट्र सीमा पर बसे छत्तीसगढ़ के नेलांगुर में जल क्रांति: 52 किमी दूर ‘अंतिम छोर’ तक पहुंचा नल-जल
महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति, ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस पूर्व अतिसंवेदनशील गांव में पहली बार घर-घर नल से पानी पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। कलेक्टर नम्रता जैन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा…

